दो दिन बिगड़ेगा मौसम: उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी -कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम करवट ले सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। खासतौर पर 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार हैं। वहीं मैदानी जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार आज और कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


दूसरी ओर हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में फिलहाल किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण जान-माल का नुकसान हो सकता है। कच्चे मकानों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में रखी कटी फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर रहने, खिड़की-दरवाजे बंद रखने और बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही पेड़ों के नीचे शरण न लेने और पालतू जानवरों को खुले में न बांधने की हिदायत दी गई है।


16 मई को विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करें और खराब मौसम की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ठहरें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119