uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। पीरूमदारा क्षेत्र के हिम्मतपुर में गन्ने के खेत से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र सुनील कुमार, निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव पर चोटों के निशान मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन रक्षाबंधन से एक दिन पहले नजीबाबाद स्थित अपने घर से रामनगर में काम करने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। गुरुवार को हिम्मतपुर चौसठ नंबर गेट के पास गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत

अस्पताल की चिकित्सक के अनुसार पुलिस दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक अज्ञात युवक का शव एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लेकर पहुंची थी। बाद में उसकी पहचान अर्जुन पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान शव के शरीर पर चोटों के कुछ निशान भी दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि अर्जुन के तीन बच्चे हैं। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

शव गन्ने के खेत में मिलने और शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अर्जुन खेत तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119