उत्तराखंड…संदिग्ध मौत से सनसनी: दूसरी पत्नी की भी रहस्यमय मौत, पति पर प्रताड़ना के आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीरामपुर कॉलोनी में 27 वर्षीय विवाहिता कंचन सामंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार श्रीरामपुर कॉलोनी निवासी कंचन सामंत (27) का विवाह वर्ष 2016 में मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी ललित मोहन सामंत से हुआ था। दंपती की नौ वर्षीय एक बेटी है। बताया जा रहा है कि ललित मोहन की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दो साल से फरार नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी अमरोहा से गिरफ्तार

पोस्टमार्टम हाउस पर मीडिया से बातचीत में मृतका की मां ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कंचन को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और मानसिक रूप से परेशान करता था। कुछ समय पहले विवाद के बाद उसे घर से निकाल दिया गया था, लेकिन रिश्तेदारों और ग्रामीणों के समझाने पर दोबारा ससुराल भेजा गया। इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...शादी का झांसा देकर दुष्कर्म --अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप, छह पर मुकदमा

वहीं, पति ललित मोहन सामंत का कहना है कि रविवार सुबह वह खेत से धान की पौध लेकर घर लौटे थे। उन्होंने पत्नी से भोजन बनाने को कहा, जिसके बाद वह कमरे में चली गई। करीब 15 मिनट बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति का दावा है कि संभवतः उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk : लापता युवती को पुलिस ने किया बरामद, बोली— अपनी मर्जी से की शादी, पति के साथ भेजा

कंचन सामंत की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। पति की पहली पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी थी, जबकि अब दूसरी पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रखकर सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

मृतका कंचन दो बहनों में छोटी थी और उसका एक बड़ा भाई है। वहीं, दंपती की नौ वर्षीय बेटी के भविष्य को लेकर परिजन गहरी चिंता जता रहे हैं। ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119