उत्तराखंड…नशे का फायदा उठाकर विवाहित महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सहेली की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई एक विवाहित महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, खोड़ा थाना क्षेत्र निवासी महिला 24 जुलाई को अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में कनावनी गई थी। पार्टी में सहेली समेत तीन महिलाएं और तीन अन्य युवक मौजूद थे। केक काटने के बाद सभी ने बीयर पी। पीड़िता का आरोप है कि नशे की हालत का फायदा उठाकर पार्टी में मौजूद युवक सुमित उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता ने 27 जुलाई को अपने पति के साथ इंदिरापुरम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंदिरापुरम के एसीपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना
दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते