उत्तराखंड…सप्तऋषि में मौत बनकर पलटी श्रद्धालुओं की बस -चीखों से दहला हाईवे, डंपर ढाबे में घुसा, महिला की मौत

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। शांतिकुंज के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर बस पलटने से राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि बस को पलटता देख सामने से आ रहा डंपर भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा। इस दौरान एक बुलेरो वाहन भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान से आए श्रद्धालुओं का दल गंगा स्नान के बाद वापस लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी बस को बैक किया जा रहा था कि चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस अचानक सड़क पर पलट गई। देखते ही देखते यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस को पलटता देख सामने से आ रहे डंपर चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुसा। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 50 वर्षीय पुष्पकवर पत्नी भंवर सिंह, निवासी नागौर (राजस्थान) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर घायलों को निगरानी में रखा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें 26 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। वहीं शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के अनुसार प्रारंभिक जांच में बस को बैक करते समय चालक का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119