आज हल्द्वानी आएंगे सीएम धामी -गौलापार में क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय नैनीताल जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री गौलापार में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद भी करेंगे।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे डीपीएस स्कूल मैदान, रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 12:10 बजे कार द्वारा क्रीड़ा विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे और 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे तक भूमि-पूजन, शिलान्यास और राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 2 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा हल्द्वानी स्थित आईटीडीसी फॉर्च्यून के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2:45 से 3:30 बजे तक व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री आनंद बाग, जिला सहकारी बैंक के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शाम 4 बजे आनंद बाग से मुखानी स्थित साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नंबर तीन के लिए रवाना होंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4:30 बजे एफटीआई हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री 4:40 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-सिडकुल में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप -सड़क पर भिड़े दोनों पक्ष, बेल्ट से भी पीटा
सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर