उत्तराखंड : कंटेनर को ओवरटेक करना पड़ा भारी : शॉपिंग से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, दोस्त गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्द्वानी से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर अमन सिंह (30) और उसका दोस्त अमन गुप्ता (28) हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से लालकुआं लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि डिपो नंबर-5 के सामने आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


हादसे में अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अमन गुप्ता को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अमन सिंह को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अमन गुप्ता का उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


मृतक अमन सिंह राजीव नगर बंगाली कॉलोनी का निवासी था। उसका करीब दो वर्ष पहले विवाह हुआ था और उसकी पांच माह की एक मासूम बेटी भी है। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119