उत्तराखंड…बरसात में सर्पदंश का बढ़ा खतरा –स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। वर्षा ऋतु में सर्पदंश और विषैले कीटों के काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में राष्ट्रीय सर्पदंश नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने और सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सर्पदंश से बचाव के लिए घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, झाड़ियों और कचरे को हटाएं तथा चूहों की संख्या नियंत्रित रखें, क्योंकि चूहे सांपों को आकर्षित करते हैं। रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का प्रयोग करें और खेतों या पानी भरे क्षेत्रों में काम करते समय जूते व सुरक्षात्मक वस्त्र अवश्य पहनें। बच्चों को झाड़ियों, लकड़ियों के ढेर और सुनसान स्थानों पर खेलने से भी दूर रखें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो घबराएं नहीं। पीड़ित को शांत रखें, उसे अनावश्यक रूप से चलने-फिरने न दें और प्रभावित अंग को यथासंभव स्थिर रखें। इसके बाद बिना समय गंवाए उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक, चीरा लगाना, विष चूसना, कसकर पट्टी बांधना या किसी भी तरह के घरेलू उपचार से बचना चाहिए। विभाग के अनुसार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सर्पदंश के उपचार की व्यवस्था और एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार, पड़ोस तथा समुदाय को भी सर्पदंश से बचाव और सही उपचार की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचकर उचित उपचार कराना ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119