उत्तराखंड…तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। लालकुआं में मंगलवार तड़के ट्रांसपोर्ट नगर से आगे श्मशान घाट सुभाषनगर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

पुलिस को दी तहरीर में सहारनपुर निवासी दीपक पुत्र बैनी सिंह ने बताया कि उसका भाई धीरज सिंह (37 वर्ष) मंगलवार तड़के खाली ट्रेलर एचआर-67एफ-4990 लेकर बरेली से लालकुआं की ओर आ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पंतनगर की दिशा से आ रहा सामान से लदा ट्रेलर यूपी-25-टीए-6815 तेज गति और गलत दिशा में चलाते हुए उनके भाई के ट्रेलर से टकरा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर चालक धीरज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर में सवार परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतक के भाई ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119