UK…गंगोलीहाट में मौसम का कहर : ओलावृष्टि से काफल, सब्जियों और फलों को भारी नुकसान -पर्यटकों ने उठाया ठंड का आनंद
हरगोविंद रावल “निर्भीक”
गंगोलीहाट में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम करीब 6 बजे तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश के साथ हुई भयंकर ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बड़े-बड़े ओले गिरने से सब्जियों के पौध, फलों के पेड़ों में आए फूल और छोटे फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पहाड़ के प्रसिद्ध रसीले फल को भी व्यापक क्षति हुई है।

कई किसानों की जैविक खेती से तैयार सब्जियां भी ओलावृष्टि की मार से बर्बाद हो गईं। हालांकि किसानों का कहना है कि मडुवा, मादिरा और भट्ट जैसी पारंपरिक फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है।
दिनभर बादलों से घिरे रहे गंगोलीहाट में शाम होते-होते काले बादलों ने आसमान ढक लिया। तेज तूफान और ओलों के साथ हुई बारिश के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। लोग घरों और दुकानों में दुबकने को मजबूर हो गए।
इधर पर्यटन सीजन के चलते और पहुंचे देशभर के सैकड़ों पर्यटकों और प्रवासियों ने बारिश और बढ़ी ठंड का जमकर आनंद लिया। कई पर्यटक ओलों के साथ खेलते नजर आए, जबकि ठंड बढ़ने पर बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ गई।
देशभर में जहां भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान हैं, वहीं गंगोलीहाट का सुहावना मौसम पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है। लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से होटल व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान