उत्तराखंड… भीड़ के बीच भी कानून का पालन -पुलिस ने तीनों दुष्कर्म के आरोपियों को सुरक्षित पहुंचाया कोतवाली

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को घटनास्थल से सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में लेकर रुद्रपुर कोतवाली पहुंचाया गया। इस दौरान पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फोन पर परेशान करने का विरोध पड़ा भारी, युवती और मंगेतर से मारपीट, मुकदमा दर्ज

उल्लेखनीय है कि इस सनसनीखेज मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के लगातार प्रयासों का परिणाम रही। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रभावी घेराबंदी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित --देहरादून में पुल सुरक्षित, केवल एप्रोच रोड धंसी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कराने से लेकर भीड़ के बीच आरोपियों को सुरक्षित बाहर निकालने और कोतवाली तक पहुंचाने की पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की। पुलिस की इस पेशेवर कार्यशैली और संयमित कार्रवाई की विभिन्न स्तरों पर सराहना की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119