उत्तराखंड…धारानौला के मेडिकल स्टोरों पर औचक छापा –एक्सपायरी दवाओं की जांच से मचा हड़कंप
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में मंगलवार को ‘सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत धारानौला बाजार क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मेडिकल स्टोरों में विशेष रूप से एक्सपायरी दवाओं की उपलब्धता और उनके रखरखाव की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों को नियमानुसार कैश मेमो संधारित करने, एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग लेबलयुक्त बॉक्स रखने, प्रत्येक ग्राहक को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध कराने तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि औषधि संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को केवल गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और मानक के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना