उत्तराखंड…रुद्रपुर गैंगरेप कांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुए बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना परसों रात भूरारानी गेट के पास हुई, जहां तीन युवकों ने सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती और उसके साथी का कथित रूप से अपहरण कर लिया। आरोप है कि कुछ दूरी पर युवती के साथी को धमकाकर छोड़ दिया गया, जबकि युवती को गदरपुर की ओर एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह युवती ओमेक्स के पीछे निर्माणाधीन अंडरपास के पास गंभीर हालत में मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश, सुरागरसी और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में 27 जुलाई की देर रात बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी भागने लगे और घेराबंदी किए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुरबाज उर्फ मानु (23) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

पुलिस ने मौके से गैंगरेप प्रकरण में वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरबाज उर्फ मानु (23) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, ऊधमसिंह नगर, जोगा सिंह (24) पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) तथा रविन्दर (19) पुत्र फुम्मन सिंह निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119