उत्तराखंड…प्रेम में उलझा दुबई रिटर्न युवक मौत को गले लगा गया -30 जून को जाना था मॉरिशस

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। प्रेम प्रसंग से परेशान एक 22 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार खटीमा के राजीव नगर वार्ड संख्या-15 निवासी युवराज (22) पुत्र संजय कुमार ने रविवार को अपने घर में पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पड़ोस के एक युवक ने खिड़की से झांककर देखा तो युवराज फंदे पर लटका हुआ था। उसने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

सूचना मिलने पर युवक के पिता संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और पड़ोसियों की मौजूदगी में घर का मुख्य दरवाजा खोला गया। अंदर कमरे में युवराज फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के पिता संजय कुमार ने बताया कि वह पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री में कार्यरत हैं। युवराज दुबई की एक कंपनी में नौकरी करता था और कुछ समय पहले ही वहां से वापस लौटा था। उसे हाल ही में मॉरिशस की एक कंपनी में नौकरी मिली थी और 30 जून को उसे वहां रवाना होना था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

परिजनों का आरोप है कि एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते युवराज मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उनका कहना है कि युवती के उकसावे के कारण उसने यह कदम उठाया। घटना के समय उसके पिता फैक्ट्री में ड्यूटी पर थे, जबकि उसकी मां कुछ दिन पहले मायके गई हुई थी। घर में युवराज अकेला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने मूल निवास रोहतक (हरियाणा) ले गए।

युवराज अपने पीछे माता-पिता, छोटे भाई अंकित और छोटी बहन को छोड़ गया है। बेटे की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119