उत्तराखंड : सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया बना रणक्षेत्र -पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी और कंपनी गार्ड घायल, कई फै्ट्रियों में हड़ताल से तनाव चरम पर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का आक्रोश अब उग्र टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है। शनिवार सुबह डिक्शन फैक्ट्री के बाहर हजारों की संख्या में जुटे मजदूरों ने वेतन वृद्धि, श्रमिक शोषण और कार्य परिस्थितियों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया तो गुस्साए श्रमिक भड़क उठे। आक्रोशित मजदूरों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी और कंपनी का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


पिछले दो दिनों से Dixon Technologies और Windlass Engineers & Services के श्रमिक लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन वृद्धि नहीं की गई, जबकि काम का दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है। श्रमिकों ने प्रबंधन पर शोषण और अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब पास स्थित Global Medikit Limited के कर्मचारी भी हड़ताल पर उतर आए। इसके बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में विरोध की लहर फैल गई और कई फैक्ट्रियों के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।


हंगामे की सूचना मिलते ही आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। जिला प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों व कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मजदूरों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


हालांकि श्रमिक संगठनों ने साफ कर दिया है कि जब तक वेतन वृद्धि और अन्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। लगातार बढ़ते विरोध और टकराव ने विकासनगर के औद्योगिक क्षेत्र में असुरक्षा और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119