उप…बरेली में सनसनी : शादी से इनकार पर परिवार पर तेजाब से हमला, महिला समेत चार झुलसे
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शेरगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे युवक ने कथित तौर पर महिला और उसके परिवार पर तेजाबनुमा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। घटना में महिला, उसका पति और दो बच्चे झुलस गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार गर्मी के चलते घर के बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और सो रहे परिवार पर तरल पदार्थ फेंककर फरार हो गया। पदार्थ के छींटे पड़ते ही परिवार चीख-पुकार करने लगा।
मीरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि एक ही परिवार के चार लोग किसी ज्वलनशील पदार्थ से झुलस गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी उमेश कश्यप नाम का व्यक्ति महिला लक्ष्मी देवी पर शादी का दबाव बना रहा था। जबकि वह खुद पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आरोपी बौखला गया और उसने परिवार को निशाना बनाने की कोशिश की। हमले में महिला, उसका पति और दोनों बच्चे घायल हो गए।
घायलों को तुरंत शेरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात