उत्तराखंड…मोबाइल हैक कर उड़ाए 25 लाख -STF ने बंगाल से दबोचे साइबर ठगी गैंग के दो मददगार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। लगभग 25 लाख रुपये की साइबर ठगी के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एसटीएफ की साइबर क्राइम शाखा ने पश्चिम बंगाल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 डेबिट कार्ड, विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, बैंक खाता खोलने के फॉर्म, सिम कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर उसकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए तथा उसकी कंपनी के बैंक खाते से करीब 24.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर क्राइम पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित बैंकों, टेलीकॉम कंपनियों और मेटा समेत अन्य संस्थाओं से डेटा प्राप्त किया। तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपियों की पहचान होने पर निरीक्षक आशीष गुसांई के नेतृत्व में पुलिस टीम 14 जून को पश्चिम बंगाल रवाना हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रेमिका से मिलने आया युवक भीड़ के हत्थे चढ़ा, पुलिस ने बचाया

पुलिस टीम ने 18 जून को रानाघाट (पश्चिम बंगाल) से तपन बिस्वास (45 वर्ष) और उत्तम कुमार दास (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंकिंग संबंधी विवरण उपलब्ध कराने तथा इसके बदले आर्थिक लाभ लेने की बात स्वीकार की।

जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड और सिम कार्ड साइबर ठगों तक पहुंचाते थे। आरोपी उत्तम कुमार दास ने अपने नाम से भी कई बैंक खाते खुलवाकर उनकी बैंकिंग सुविधाएं साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराई थीं। वहीं तपन बिस्वास संदिग्ध बैंक खातों के संचालन और ठगी की रकम के लेनदेन में अहम भूमिका निभा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -डीएम ने जारी किए आदेश

एसटीएफ के अनुसार, जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ित की ठगी गई रकम का एक हिस्सा दूसरी लेयर में आरोपी उत्तम कुमार दास के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है और साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119