उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फेसबुक पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ब्लैकमेल किए जाने का आरोप
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट में जवाब दाखिल न करने पर फेसबुक पर ₹50000 का जुर्माना लगाया है, यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है कि फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसा वसूली की जाती है और उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।
इसी तरह का एक मामला प्रकाश में आने के बाद हरिद्वार निवासी आलोक कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ब्लैकमेल कर लोगों से पैसे की डिमांड करते हैं, इसके लिए उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि फेसबुक के गलत इस्तेमाल से लोग आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाते हैं ऐसे में फेसबुक को सख्त निर्देश दिए जाएं और ऐसे पीड़ित लोगों के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाए जिस पर पीड़ित ब्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी वह न्यायमूर्ति आर सी खुल्बे की खंडपीठ ने फेसबुक पर जवाब ना दाखिल करने पर ₹50 हजार का जुर्माना लगा दिया और फेसबुक को जवाब दाखिल करने के लिए नई तारीख 16 फरवरी दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न