दुःखद…बकरी चराने गए युवक की चट्टान से गिरकर की मौत

खबर शेयर करें 👉


बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के तहत बकरियां चराने जंगल गए एक युवक की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। परिजन गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक ने भवाली के आसपास एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव यहां लाए और पुलिस ने पंचनामा भरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन

जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर बाछम गांव निवासी हीरा सिंह 45 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह गांव बुग्लयों की तरफ भेड़-बकरियां चराने गया था। नीचे की तरफ लौटते समय चट्टान से फिसल गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए। प्राथमिक उपचार हुआ और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोट थी। जिसकी जांच आदि की सुविधाएं यहां नहीं हैं। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। युवक ने हल्द्वानी पहुंचने से पहले भवाली के आसपास एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। जिसे स्वजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119