उत्तराखंड…भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित –देहरादून में पुल सुरक्षित, केवल एप्रोच रोड धंसी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चारधाम यात्रा मंगलवार और बुधवार के लिए स्थगित कर दी है। मौसम में सुधार और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं। साथ ही मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का अलर्ट जारी किए जाने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फोन पर परेशान करने का विरोध पड़ा भारी, युवती और मंगेतर से मारपीट, मुकदमा दर्ज

इधर, देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित नंदा की चौकी के पास हाल ही में निर्मित पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबरों को प्रशासन ने पूरी तरह अफवाह बताया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मौके का निरीक्षण कर स्पष्ट किया कि पुल का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं के बीच बोर्ड बैठक -विकास योजनाओं की समीक्षा

प्रशासन के अनुसार लगातार बारिश के कारण पुल से जुड़ी एप्रोच रोड (संपर्क मार्ग) के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसके चलते एहतियात के तौर पर यातायात रोक दिया गया। इसी वजह से पुल टूटने की भ्रामक सूचना फैल गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन ने जांच के बाद खारिज कर दिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तीन घंटे के भीतर सड़क को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर तकनीकी टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत तेजी से की जा रही है और कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को आमजन और वाहनों के लिए पुनः खोल दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस पिलखुवा में दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्री घायल

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119