उत्तराखंड…बारिश के खतरे पर सरकार अलर्ट –संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। लगातार वर्षा और आपदा की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों में हाई अलर्ट बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

आपदा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक जनपद में राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। जिलाधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों, जिलाधिकारियों तथा संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया गया है। राज्य स्तर पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

बैठक में एससीईओ प्रशासन प्रकाश चंद्र, एससीईओ क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, जेसीईओ दिनेश कुमार पुनेठा, एसईओसी प्रभारी प्रतिभा पुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119