प्रशासक राजेंद्र सिंह बिष्ट के पिता के निधन पर आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में पूर्व प्रशासक राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं यांत्रिक अनुभाग में कार्यरत कार्मिक महेन्द्र सिंह बिष्ट के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर संस्था परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान संस्था के अधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और इस कठिन समय में पूरा आँचल दुग्ध संघ परिवार महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान संस्था का वातावरण अत्यंत भावुक और गमगीन रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र काण्डपाल, नरेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह रैकवाल, विमल कुमार, विजय सिंह चौहान, कैलाश चंद्र जोशी सहित संस्था के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड… भीड़ के बीच भी कानून का पालन -पुलिस ने तीनों दुष्कर्म के आरोपियों को सुरक्षित पहुंचाया कोतवाली
उत्तराखंड…भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित –देहरादून में पुल सुरक्षित, केवल एप्रोच रोड धंसी