उत्तराखंड -तेज टक्कर से दहला हाईवे : आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, मां-बेटी समेत तीन घायल
टनकपुर (चंपावत)। नगर के ककराली गेट हाईवे पर विगत दिवस एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार फागपुर निवासी संगीता (26) पत्नी प्रेम प्रसाद अपनी पांच वर्षीय पुत्री प्रियांशी को लेकर वार्ड-4 निवासी कुमार पुत्र मुकेश के साथ बाइक से जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास हाईवे पर दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. नौनिहाल सिंह ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में कुमार को सबसे अधिक चोटें आई हैं।
अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना देते हुए पुलिस को मेमो भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार
दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस