काठगोदाम के इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने JEE Mains-2 में लहराया परचम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने JEE Mains-2 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने 99.2414 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।

इसी क्रम में छात्र सार्थक रावत ने 96.2460 पर्सेंटाइल तथा मृदुल नाथ गोस्वामी ने 93.6604364 पर्सेंटाइल प्राप्त कर IIT JEE Advanced के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन के अनुसार सर्वज्ञ श्रीवास्तव पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहे हैं। विशेष रूप से विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया, आयुषी बलूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा तथा अकादमिक कोऑर्डिनेटर मनमोहन जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


विद्यालय परिवार ने सर्वज्ञ श्रीवास्तव, सार्थक रावत और मृदुल नाथ गोस्वामी के अभिभावकों को भी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119