उत्तराखंड : आवारा पशु से टकराई होमगार्ड की बोलेरो -गड्ढे में घुसने के बाद दीवार से टकराई, दर्दनाक मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

जसपुर। कोतवाली में तैनात 25 वर्षीय होमगार्ड दीक्षित चौहान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय अफजलगढ़ रोड पर एक आवारा पशु अचानक बोलेरो के सामने आ गया। पशु से टकराने के बाद बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी और दीवार से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दीक्षित को पुलिस ने काशीपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम दाढ़ीपुरा धर्मपुर निवासी दीक्षित चौहान पुत्र उपेंद्र प्रताप सिंह जसपुर कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात था। गुरुवार देर रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बोलेरो से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अफजलगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास सड़क पर बैठे आवारा पशु से उसकी बोलेरो टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा और दीवार से जा टकराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार

हादसे में दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दीक्षित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसकी एक छोटी बहन है। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खड़िया खदानें खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

पिता को भी सांड ने किया था घायल

दीक्षित के पिता उपेंद्र प्रताप सिंह नांदेही चीनी मिल में कर्मचारी हैं। बताया गया कि कुछ समय पूर्व उन्हें भी एक सांड ने पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका लखनऊ में उपचार चल रहा है। इसी बीच बेटे की सड़क हादसे में मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

पहले भी दो बार आवारा पशुओं से हुआ था हादसा

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार दीक्षित चौहान पूर्व में भी दो बार आवारा पशुओं की वजह से सड़क हादसे का शिकार हो चुका था। तीसरी बार आवारा पशु से टकराने के बाद हुए हादसे में उसकी जान चली गई। लगातार हो रहे ऐसे हादसों को लेकर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दी अंतिम सलामी

दीक्षित की मौत से पुलिस परिवार में शोक की लहर है। ग्राम दाढ़ीपुरा में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दिवंगत होमगार्ड को अंतिम सलामी दी। इसके बाद गमगीन माहौल में श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम सलामी के दौरान पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न किशोर, प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे, वरिष्ठ उप निरीक्षक भोपाल राम पौरी, उप निरीक्षक हरीश आर्य, ललित सिंह, डीएस बिष्ट, संतोष देवरानी, हरीश प्रसाद, सुशील कुमार, रुचिका चौहान, सिपाही विकास सैनी, अरुण कुमार, अब्दुल मलिक और मुकेश चौहान समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119