उत्तराखंड…11 दिन बाद भी नहीं मिला पर्यटक -पिंडारी ट्रैक पर अभिषेक की तलाश में दिन-रात जुटी 7 टीमें
बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी पर्यटक अभिषेक चौहान की तलाश में बागेश्वर पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में गठित सात टीमें दुर्गम क्षेत्रों में दिन-रात सघन सर्च अभियान चला रही हैं।
जानकारी के अनुसार अभिषेक चौहान 28 मई 2026 को पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग पर गए थे। 29 मई को वापसी के दौरान खाती से करीब सात से आठ किलोमीटर पहले छिल्याणी गधेरे के पास वह अचानक लापता हो गए। उनके पोर्टर एवं गाइड ने खाती गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी थी। परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर एक जून को थाना कपकोट में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
पुलिस द्वारा मैन्युअल सर्च के साथ दूरबीन और अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद से पिंडर नदी, गहरी खाइयों तथा आसपास के दुर्गम क्षेत्रों की लगातार तलाशी ली जा रही है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए 12 जून को थाना कपकोट में गुमशुदगी को मु.अ.सं. 38/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
रविवार को पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने सोराग पुल, बदियाकोट, किलपारा और संभू नदी क्षेत्र के आसपास के रास्तों समेत सभी संवेदनशील एवं संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम स्थानीय ग्रामीणों, पशुपालकों और गाइडों से पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास भी कर रही है।
पुलिस का कहना है कि अभिषेक चौहान की तलाश में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है और जब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलता, अभियान निरंतर जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा
40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना