उप…शादी के नाम पर साजिश! ‘रिया गुप्ता’ बनकर रचाई शादी, निकली चार बच्चों की मां यासमीन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी, फर्जी पहचान और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुद को ‘रिया गुप्ता’ बताकर एक युवक से शादी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि महिला ने अपनी असली पहचान छिपाकर विवाह किया और इस पूरी साजिश के तहत युवक से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।


मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पुनीत कुमार निवासी मढ़ैया नादरबाग की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायत के अनुसार, शादी न होने से परेशान पुनीत की मुलाकात उसके मौसा के माध्यम से दो बिचौलियों द्वारा एक युवती से कराई गई, जिसने खुद को हरिद्वार निवासी ‘रिया गुप्ता’ बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक


आरोप है कि बिचौलियों ने शादी कराने के एवज में पुनीत से एक लाख रुपये नकद लिए और 11 जून को हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह करा दिया। शादी के कुछ ही दिनों बाद महिला का व्यवहार संदिग्ध लगने लगा और वह परिवार के साथ विवाद करने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार


पीड़ित के अनुसार, 13 जून को जब महिला घर छोड़कर जाने लगी और उसे रोका गया, तब उसने अपनी असली पहचान उजागर कर दी। उसने बताया कि उसका नाम रिया गुप्ता नहीं बल्कि यासमीन है। इतना ही नहीं, वह पहले से विवाहित है, उसके पति का नाम माहिर अली है और उसके चार बच्चे भी हैं।


शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला और उसके साथियों ने फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर युवक और उसके परिवार को धोखे में रखा। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार


पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस पूरे मामले में शामिल बिचौलियों और अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119