uttarakhand-पूर्व सैनिक दीपक सिंह की मौत की जांच अब सीबीसीआईडी के हवाले -हाईकोर्ट ने आईजी कुमाऊं को हर 15 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पिथौरागढ़ के बेरीनाग निवासी भारतीय सेना के पूर्व सैनिक दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा आदेश दिया है। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकल पीठ ने मृतक के पिता हरीश चंद्र मेहरा की याचिका पर सुनवाई करते हुए हल्द्वानी थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच तत्काल प्रभाव से सीबीसीआईडी को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने कहा कि मामले की जांच कम से कम क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराई जाए। साथ ही जांच की व्यक्तिगत निगरानी कुमाऊं क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड... बिग ब्रेकिंग:- पौड़ी मार्ग पर भीषण हादसा : गहरी खाई में गिरी कार -पांच की मौत, मासूम घायल

हाईकोर्ट ने आईजी कुमाऊं को निर्देश दिया है कि वह हर 15 दिन में जांच की प्रगति रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत करें। अदालत ने जांच में निष्पक्षता, स्वतंत्रता और तेजी बनाए रखने पर भी जोर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त 2026 को होगी।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने का आरोप

मृतक के पिता हरीश चंद्र मेहरा ने अप्रैल 2025 में हल्द्वानी क्षेत्र में बेटे का शव मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। परिवार ने आरोप लगाया था कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-ट्रेन में बेहोश मिले दंपति -जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका

परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कथित विसंगतियों, शरीर पर मिले चोट के निशानों और विसरा रिपोर्ट में हुई देरी को लेकर भी सवाल उठाए थे। इसके साथ ही उन्होंने घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, कॉल विवरण और मोबाइल लोकेशन सहित वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand...पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप -पति से सुलह कराने के बहाने जंगल ले जाकर की वारदात

पूर्व में हुई जांच से असंतोष और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार तथा अपर शासकीय अधिवक्ता के अनुरोध पर हाईकोर्ट ने जांच सीबीसीआईडी को सौंपने का निर्णय लिया है। अदालत के इस आदेश के बाद अब मामले की जांच पर सीधे उच्च स्तर से निगरानी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119