uttarakhand-बरेली से चरस लेने पहुंचे दो युवक 2.092 किलो चरस के साथ गिरफ्तार -कपकोट में एसओजी की बड़ी कार्रवाई
बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस की एसओजी टीम ने कपकोट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली के दो युवकों को 2.092 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किराए की स्कूटी से चरस लेकर बरेली लौट रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त की शाम नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी टीम ने कपकोट थाना क्षेत्र के शामा बैंड तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान स्कूटी संख्या यूके01टीए4544 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार दोनों युवकों के कब्जे से कुल 2.092 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से राहुल वर्मा (32), निवासी संजय नगर, बरेली और रोहित सिंह (28), निवासी दुर्गानगर, बरेली को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना कपकोट में मु0 एफआईआर संख्या 50/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कम कीमत में खरीदकर बरेली में बेचने की थी तैयारी
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चरस को कम कीमत में खरीदकर अधिक मुनाफे के लिए बरेली ले जा रहे थे। पुलिस अब चरस की खरीद और सप्लाई से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है। जांच के जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चरस किससे खरीदी गई और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में चरस की उपलब्धता पुलिस के लिए चुनौती
जनपद में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भांग की अवैध खेती को नष्ट करने के साथ ही लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कपकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में चरस की उपलब्धता की आशंका पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस अब तस्करी के स्रोत तक पहुंचने और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
एसओजी टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन और एसओजी प्रभारी निरीक्षक सल्लाउद्दीन खान के पर्यवेक्षण में की गई। टीम में उपनिरीक्षक जीवन सामंत, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा, भुवन बोरा, रमेश सिंह, संतोष सिंह तथा चालक विजय कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पूर्व सैनिक दीपक सिंह की मौत की जांच अब सीबीसीआईडी के हवाले -हाईकोर्ट ने आईजी कुमाऊं को हर 15 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश