उत्तराखंड…दोगुना मुनाफे का लालच पड़ा भारी -टेलीग्राम ठगों ने युवती से 1.93 लाख रुपये उड़ाए

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवती से 1 लाख 93 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कंजाबाग हिल व्यू कॉलोनी निवासी भावना कार्की पत्नी दिवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 और 16 मई 2026 को टेलीग्राम पर @Monitor66662 नाम की आईडी से संपर्क किया गया। आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश करने पर रकम दोगुनी होने का लालच दिया। झांसे में आकर पीड़िता ने गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 1,93,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

रकम भेजने के बाद जब न तो कोई लाभ मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर निवेश कर रकम दोगुनी करने जैसे लुभावने प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर धनराशि ट्रांसफर न करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119