उत्तराखंड…वर्क वीजा का झांसा, टूरिस्ट वीजा थमाया! युवक से 3.15 लाख की ठगी -कोर्ट के आदेश पर तीन पर मुकदमा
सितारगंज। विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक युवक से 3.15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित को वर्क वीजा का भरोसा देकर रूस भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे टूरिस्ट वीजा जारी किया गया है। इमीग्रेशन जांच के बाद रूसी अधिकारियों ने उसे वापस भारत भेज दिया।
पीड़ित अशरफ अली निवासी सितारगंज ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात अमरिया क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह, उसकी पत्नी पलविंदर कौर और प्रेम कॉलोनी निवासी गौरव चौहान से हुई थी। आरोपियों ने अपनी कंपनी “जैबी ड्रीम्स कंसल्टेंसी” के माध्यम से विदेश में वर्क वीजा पर नौकरी दिलाने का दावा किया और इसके एवज में 3.15 लाख रुपये ले लिए।
अशरफ के अनुसार आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज लिए और किस्तों व यूपीआई के जरिए रकम वसूल की। 10 अक्टूबर 2024 को वह दिल्ली से मॉस्को पहुंचा, लेकिन इमीग्रेशन जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उसके पास वर्क वीजा नहीं बल्कि टूरिस्ट वीजा है। इसके बाद रूसी अधिकारियों ने पूछताछ कर उसे भारत वापस भेज दिया।
भारत लौटने के बाद जब उसने आरोपियों से रकम वापस मांगी तो उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विक्रम सिंह, पलविंदर कौर और गौरव चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी