जंगल की आग बुझाने गया फायर वाचर खुद बना शिकार -70 मीटर गहरी खाई में मिली झुलसी लाश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चमोली। बेड़ूबगढ़ बिरही क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में लगी आग बुझाने गए फायर वाचर की दर्दनाक मौत हो गई। पाखी जलगवाड़ गांव निवासी राजेंद्र सिंह नेगी (42) पुत्र नंदन सिंह नेगी आग की चपेट में आने के बाद करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गुरुवार सुबह रेस्क्यू अभियान के दौरान उसका शव खाई में बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार अपराह्न करीब दो बजे बदरीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत बिरही क्षेत्र के चीड़ के जंगल में चट्टानी हिस्से पर भीषण आग भड़क उठी थी। आग की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने चमोली रेंज के फायर वाचरों को मौके पर भेजा। आग बुझाने पहुंची 15 सदस्यीय टीम में राजेंद्र सिंह नेगी भी शामिल था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

बताया गया कि शाम करीब सात बजे तक फायर वाचरों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था और सभी कर्मचारी बदरीनाथ हाईवे तक लौट आए, लेकिन राजेंद्र सिंह वहां नहीं पहुंचा। उसके साथियों ने तत्काल अधिकारियों को उसके लापता होने की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार को दी, जिनके निर्देश पर एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

रात करीब साढ़े दस बजे जंगल में राजेंद्र का मोबाइल फोन बरामद हुआ, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में राजेंद्र सिंह का शव करीब 70 मीटर नीचे खाई में पड़ा मिला। शव आग से बुरी तरह झुलसा हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि आशंका है कि आग बुझाने के दौरान राजेंद्र सिंह चट्टानी हिस्से से फिसलकर खाई में गिर गया होगा। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119