उत्तराखंड-खनन डंपर का कहर : पूर्व प्रधान की बहू को टक्कर मारकर किया घायल -बेटी से बदसलूकी पर भड़के लोग

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। लालकुआं की तरफ से खनन सामग्री खाली कर गौला की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी की बहू गीता जोशी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी बेटी अंशिका जोशी को मामूली चोटें आई हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे मोटाहल्दू बाजार में अचार आदि की दुकान संचालित करने वाली गीता जोशी पत्नी स्वर्गीय गिरीश चंद्र जोशी अपनी पुत्री अंशिका जोशी के साथ किशनपुर सकुलिया स्थित आवास से दुकान आ रही थीं। दोनों हाईवे पार करने के लिए स्कूटी समेत खड़ी थीं, तभी गौला नदी से खनन सामग्री लेकर आ रहे डंपर संख्या यूके04सीबी-5780 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के पीछे बैठी गीता जोशी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद स्थानीय व्यापारियों और व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक ने इंसानियत दिखाने के बजाय घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उनसे उलझना लगा और पीड़िता से उल्टा लाइसेंस मांगने लगा, आरोप है कि चालक ने स्कूटी चला रही अंशिका जोशी से बदसलूकी और धमकी भी दी।


घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चालक को मानवता का परिचय देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाना चाहिए था, लेकिन उसने उल्टा बेटी से अभद्रता की, जो बेहद शर्मनाक है।


वही पूर्व विपिन जोशी ने मोटाहल्दू चौराहे को दुर्घटना का बड़ा कारण बताते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से तत्काल इस कट को बंद कर अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गोरापड़ाव क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे थे, उसी तरह अब मोटाहल्दू चौराहा भी दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी हाईवे पर बेलगाम दौड़ रहे खनन वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही इस कट को बंद कर अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119