UKNEWS-घर में ताला, नहर किनारे चप्पल… फिर पावर हाउस की जाली में मिला महिला का शव
खटीमा। बनबसा क्षेत्र के देवीपुरा मजगांव में एक महिला का शव शारदा नहर स्थित लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में फंसा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शारदा नहर के लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में एक महिला का शव फंसा देखा। इसकी सूचना तुरंत झनकईया पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
इसी दौरान देवीपुरा मजगांव के ग्रामीणों को सूचना मिली कि पावर हाउस की जाली में एक महिला का शव मिला है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी देवीपुरा मजगांव के रूप में की।
बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते लक्ष्मी देवी बिगत देर रात घर से निकल गई थीं। परिजनों के अनुसार महिला कमरे में ताला लगाकर चाबी अंदर फेंक गई थी। गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तो कमरा बाहर से बंद मिला, जबकि अंदर लक्ष्मी देवी नहीं थीं। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से ताला तोड़ा गया और उनकी तलाश शुरू हुई।
खोजबीन के दौरान गांव के पास बहने वाली शारदा नहर किनारे महिला के चप्पल और कपड़े मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई। ग्रामीण नहर में तलाश कर ही रहे थे कि लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में शव मिलने की सूचना आ गई। मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में की।
पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत