उत्तराखंड को रेल क्रांति की सौगात ! धामी ने रेलवे बोर्ड को दिया अल्टीमेटम -टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर नवंबर तक मांगी ठोस प्रगति

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा संदेश दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर देते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर नवंबर 2026 तक ठोस प्रगति दिखाने की अपेक्षा जताई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी का विस्तार केवल परिवहन का विषय नहीं, बल्कि पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और रोजगार को नई दिशा देने वाला कदम है। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य की सबसे महत्वाकांक्षी और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसके कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन चारधाम यात्रा, विशेष रूप से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, आधुनिक और सुगम यात्रा का मार्ग प्रशस्त करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

बैठक में टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने बताया कि परियोजना का सर्वेक्षण और डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि नवंबर 2026 तक इस दिशा में जमीन पर ठोस प्रगति दिखाई देनी चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग-बागेश्वर रेल लाइन और किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजनाओं को भी क्षेत्रीय संतुलित विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए इनके प्रस्तावों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों—देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर और टनकपुर—को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की आवश्यकता पर बल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

आगामी कुंभ और कांवड़ मेले को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की रेलवे स्टेशनों पर विशेष यात्री सुविधाओं के विकास की जरूरत बताई। उन्होंने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण (डबल लाइन) की दिशा में भी तेजी से काम करने की मांग की।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। बैठक में सचिव बृजेश कुमार संत और अपर सचिव रीना जोशी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119