उत्तराखंड –ट्यूशन के बहाने निकली नाबालिग की मौत से मचा हड़कंप -परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में घर से लापता हुई एक नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। किशोरी दो दिनों से लापता थी और शनिवार रात परिजनों को बदहवास हालत में मिली। इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए उसे कोतवाली ले जाया गया, लेकिन देर रात घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी --सिविल कोर्ट का नायब नाजिर 3,500 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


परिजनों का आरोप है कि ज्वालापुर पुलिस ने किशोरी के साथ पूछताछ के दौरान मारपीट की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग उठाई। मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


जानकारी के अनुसार, नाबालिग दो दिन पहले शाम को ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। बाद में किशोरी को परिजनों ने खोज निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने किशोरी को पूछताछ के लिए बुलाया, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि तीन युवक किशोरी को अपने साथ ले गए थे और जब वह मिली तो उसकी हालत बेहद खराब थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119