बरसात सिर पर, लेकिन 16 कॉलोनियों को डुबोने वाला नाला अधूरा! HT पोलों ने रोका करोड़ों का प्रोजेक्ट, आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गैरवैशाली क्षेत्र की 16 कॉलोनियों को हर साल जलभराव से बचाने के लिए बन रहे करोड़ों रुपये के बरसाती नाला डायवर्जन प्रोजेक्ट पर हाई टेंशन (HT) बिजली के तीन पोल भारी पड़ गए हैं। पोल शिफ्टिंग न होने के कारण निर्माण कार्य बीच में अटका हुआ है, जबकि मानसून दस्तक दे चुका है।

देवकीबिहार विकास समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डे ने सिंचाई और विद्युत विभाग से बरसात से पहले पोल हटाकर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्य पूरा नहीं हुआ और जलभराव से किसी प्रकार की जान-माल की हानि हुई तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा : आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल, हल्द्वानी रेफर

ज्ञात हो कि बन चौकी नाले के कारण हर वर्ष गैरवैशाली क्षेत्र की 16 कॉलोनियों में गंभीर जलभराव की स्थिति पैदा होती है। इस समस्या के समाधान के लिए कॉलोनीवासियों ने 15 जुलाई 2024 से तीन दिवसीय आंदोलन भी किया था। इसके बाद प्रशासन ने 339 मीटर लंबे आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट निर्माण के लिए 2 करोड़ 84 लाख 54 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दूध निकालने गई महिला को हाथी ने सूंड में उठाकर खेत में फेंका

परियोजना के प्रथम चरण में 96.24 लाख रुपये की लागत से 143 मीटर नाले का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, द्वितीय चरण के लिए जिलाधिकारी ने 9 मार्च 2026 को 1 करोड़ 88 लाख 30 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की, जिसके तहत 196 मीटर नाला और डिसिल्टिंग टैंक बनाया जाना है।

मंगलवार को कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार प्रकाश भट्ट ने बताया कि निर्माण कार्य केवल तीन HT पोल शिफ्ट होने का इंतजार कर रहा है। सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता डी.एस. रावत के अनुसार पोल शिफ्टिंग के लिए 1.52 लाख रुपये का बिल कोषागार भेजा जा चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...शादी का झांसा, प्यार में धोखा और 55 हजार की ठगी -होटल कर्मचारी पर युवती का सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज

रमेश चन्द्र पाण्डे ने कहा कि बरसात सिर पर है और हजारों परिवारों की सुरक्षा दांव पर लगी है। उन्होंने विद्युत विभाग से भुगतान की औपचारिकता पूरी होने की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल पोल शिफ्ट करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119