उत्तराखंड…घरेलू विवाद के बाद महिला ने निगला जहर -हालत नाजुक, हल्द्वानी रिफर

खबर शेयर करें 👉


लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 आजाद नगर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रिफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील


प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी संजू दिवाकर की पत्नी आशा का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। जहर का सेवन करने के बाद जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई और तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने और होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर पूरे मामले के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण


इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119