Uttarakhand -खेलते-खेलते गायब हुआ 12 वर्षीय साहिल -मां ने पुलिस से लगाई बेटे को खोजने की गुहार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। घर से बाहर खेलने गया 12 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


जानकारी के अनुसार मोहल्ला महेशपुरा निवासी शहजादी पत्नी इकबाल हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा मोहम्मद साहिल कक्षा 3 का छात्र है। वह बीती 6 मई की शाम करीब छह बजे घर से बाहर खेलने के लिए गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने पुलिस से बेटे को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119