उत्तराखंड…शादी का झांसा, प्यार में धोखा और 55 हजार की ठगी -होटल कर्मचारी पर युवती का सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पुणे निवासी एक युवती ने नैनीताल के एक होटल कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती द्वारा कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसकी मुलाकात नवंबर 2025 में नैनीताल के एक होटल में कार्यरत हेमंत धौनी नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे प्रेम संबंध बनाए और शादी का वादा किया। इसी भरोसे पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

पीड़िता का दावा है कि संबंधों के दौरान आरोपी ने उससे कई बार आर्थिक सहायता भी ली। युवती के अनुसार उसने विभिन्न माध्यमों से आरोपी को करीब 55 हजार रुपये भेजे। अप्रैल 2026 में वह नैनीताल आई, जहां आरोपी के साथ उसके शारीरिक संबंध बने। इसके बाद भी युवक लगातार शादी का भरोसा देता रहा।

युवती का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसकी पत्नी से तलाक की प्रक्रिया चल रही है। जब उसने इस संबंध में सवाल किए तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें भी आईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 12 जून 2026 को आरोपी उसके पुणे स्थित घर पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बिना बताए वहां से चला गया। विरोध करने पर आरोपी ने फोन और संदेशों के माध्यम से धमकियां दीं। युवती का आरोप है कि आरोपी स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए कार्रवाई से बचने की बात भी कह रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

इस मामले में एसपी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119