उत्तराखंड…कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा : आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल, हल्द्वानी रेफर
कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 को शाम करीब 6:10 बजे डायल-112 पर वन निगम के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, किया सोनेट (UK04AM-8740) और अल्टो 800 (UK04S-2977) के बीच वन विभाग कार्यालय के समीप जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों, राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने शुभम सामन्त (30 वर्ष), निवासी रामपुर चकलुवा को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल कमल मिश्रा (30 वर्ष), हर्षित अधिकारी (31 वर्ष) और नरेन्द्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से हल्द्वानी रेफर किया गया है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…शादी का झांसा, प्यार में धोखा और 55 हजार की ठगी -होटल कर्मचारी पर युवती का सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज