उत्तराखंड : काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 15 युवक चिह्नित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जन्माष्टमी की रात काठगोदाम रोड पर वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए दहशत फैलाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और वाहनों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की टीम ने वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों को चिह्नित करते हुए युवकों की तलाश की। पुलिस ने कुल 15 युवकों को चिह्नित कर थाने लाया, जिनमें आठ बालिग और सात नाबालिग पाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शिक्षक दिवस पर स्कूल में लटके रहे ताले, सहायक शिक्षिका निलंबित

पुलिस के अनुसार, आठ बालिग युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। घटना में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी सीज कर दिया गया। कार्रवाई की जद में दीप गोगोई, पारस सिंह, करन कुमार, हरि किशोर, कृष्णा सिंह, नितिन, मुकेश शर्मा और कमलेश सम्मल शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा

वहीं, सात नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजनों की मौजूदगी में नाबालिगों की काउंसलिंग कराई गई और भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया।

पुलिस ने सभी संबंधित युवकों और उनके परिजनों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने, भय का वातावरण पैदा करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk : नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -24.4 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जिले में गुंडागर्दी और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों में भय पैदा करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर भी ऐसे मामलों में आरोपितों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119