uttarakhand…पत्नी को लेने आया दामाद बना हमलावर –ससुर-साले-साली पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पत्नी को मायके से ले जाने को लेकर हुए विवाद ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद ने गुस्से में आकर ससुर, साले और साली पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड-18 सिरौली निवासी उस्मान पुत्र इब्राहिम ने अपनी पुत्री शब्बो का निकाह चार वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के फरीदपुर निवासी युवक से किया था। बताया जा रहा है कि पहले तीन तलाक को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। इसके बावजूद दोबारा विवाद होने पर शब्बो पिछले तीन माह से अपने मायके में रह रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNEWS...हेमकुंड साहिब यात्रा बनी अंतिम सफर : गदरपुर के श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत -गांव में शोक की लहर

शनिवार को दामाद पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, लेकिन परिजनों ने उसे अपने माता-पिता के साथ आने को कहा। रविवार को वह बिना माता-पिता के फिर पहुंच गया। इस दौरान ससुराल पक्ष ने बेटी के भविष्य और सुरक्षा को लेकर रिश्तेदारों से गारंटी देने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर सोमवार को आरोपी ने धारदार हथियार से ससुर उस्मान, साले जीशान और साली बानो पर हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कमरे में फंदे पर लटका मिला कंपाउंडर -दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हमले में उस्मान के हाथ की एक उंगली कट गई, जबकि जीशान और बानो भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पत्नी की मौत के बाद खुला HIV का राज -पति पर संक्रमण छिपाने और फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

पुलभट्टा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसआई धीरज वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119