उत्तराखंड…पाकिस्तान कनेक्शन के शक में STF का बड़ा एक्शन : जिहादी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को दबोचा, हथियार-विस्फोटक चैट ने बढ़ाई चिंता
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने सोशल मीडिया के जरिए कथित रूप से कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में सक्रिय एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलाउद्दीन, गदरपुर (ऊधमसिंहनगर) का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसटीएफ को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जुड़े समूहों, चैट और आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा किया गया है। प्रारंभिक जांच में युवाओं को प्रभावित कर उन्हें उग्र विचारधारा की ओर प्रेरित करने के संकेत भी सामने आए हैं।
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के सोशल मीडिया नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कट्टरपंथी तत्वों से जुड़े होने की आशंका है। जांच में हथियारों और विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा उनकी आवाजाही से संबंधित संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है, जिसकी तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुछ महत्वपूर्ण चैट और संपर्कों को डिलीट करने की बात स्वीकार की है। मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिसकी जांच जारी है। एसटीएफ की विशेष टीमें संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में उत्तर प्रदेश में भी दबिश दे रही हैं।
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और गोपनीय स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को पाकिस्तान से जुड़े एक हैंडलर द्वारा मलेशिया से संचालित किए जाने की आशंका है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी संबंधी इनपुट्स की भी जांच की जा रही है। मामले की सूचना खुफिया एजेंसियों को दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बरसात सिर पर, लेकिन 16 कॉलोनियों को डुबोने वाला नाला अधूरा! HT पोलों ने रोका करोड़ों का प्रोजेक्ट, आंदोलन की चेतावनी
उत्तराखंड…बागेश्वर में विवाहिता की मौत मामले में नया मोड़ : सुसाइड नोट में पति पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड…कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा : आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल, हल्द्वानी रेफर