उत्तराखंड…बागेश्वर में विवाहिता की मौत मामले में नया मोड़ : सुसाइड नोट में पति पर लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। बागेश्वर जिले के कौसानी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजगण गांव में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को मृतका के हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर अपने पति को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के अनुसार भोजगण निवासी रूपा देवी (21) पत्नी अमित सिंह का शव मंगलवार को गांव स्थित गोशाला के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कौसानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दूध निकालने गई महिला को हाथी ने सूंड में उठाकर खेत में फेंका

मामले में अब पुलिस को एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें रूपा ने अपनी आखिरी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा है कि उसने परिवार की खुशहाली के लिए कई मंदिरों में जाकर मन्नतें मांगीं, लेकिन उसके पति ने उस पर बेवफाई और चरित्रहीनता के झूठे आरोप लगाए। मृतका ने यह भी लिखा कि परिवार के अन्य सदस्यों ने कभी उसे सम्मान नहीं दिया और उसे नौकरानी से ज्यादा महत्व नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...शादी का झांसा, प्यार में धोखा और 55 हजार की ठगी -होटल कर्मचारी पर युवती का सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज

सुसाइड नोट के अनुसार लगातार मानसिक प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। मृतका ने अपनी मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी व्यथा व्यक्त की है।

इस मामले में मृतका की मां गीता देवी पहले ही कई गंभीर सवाल उठा चुकी हैं। वहीं पुलिस अब सुसाइड नोट को जांच का महत्वपूर्ण आधार मानकर मामले की गहन पड़ताल कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका : 500 सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, जुलाई में लगेंगे चयन मेले

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय लाल शाह ने बताया कि अभी तक मृतका के मायके पक्ष या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119