उत्तराखंड…एसयूडब्ल्यूजे देहरादून जिला इकाई ने ली शपथ –निष्पक्ष पत्रकारिता का लिया संकल्प
देहरादून, 2 अगस्त। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (एसयूडब्ल्यूजे) की देहरादून जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को राजपुर रोड स्थित नारायण मुनि भवन में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संतोष आनंद ने की, जबकि मुख्य अतिथि शिक्षाविद् सुनील अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज की दिशा और दशा तय करने वाली महत्वपूर्ण शक्ति है तथा पत्रकार की लेखनी आज भी विश्वसनीयता की कसौटी मानी जाती है।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रदेश संघ प्रचारक संजय जी ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य व्यक्तिगत हित नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज का हित होना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष, जिम्मेदार और मूल्य आधारित पत्रकारिता पर जोर दिया।
एसयूडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने नवनियुक्त जिला इकाई को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए, जिससे पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनी रहे।
इस अवसर पर राज्य पत्रकार संरक्षण समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, शिक्षाविद् एवं पत्रकार सतेन्द्र चौहान तथा उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह बिष्ट ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में एसयूडब्ल्यूजे के प्रदेश संयोजक नारायण भट्ट, चेतन सिंह खड़का तथा जिला महामंत्री पंकज भार्गव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पवन रावत ने किया।
समारोह में जिला सचिव सतीश कुमार पुंडीर, वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद सती, जिला उपाध्यक्ष पीताम्बर कुमार, नीता शर्मा, लक्ष्मी बहुगुणा, उमाशंकर कुकरेती, विधि सलाहकार मनु सब्बरवाल, संजय सुमिताभ, कपिल गर्ग, चिरंजीव सहगल, आदित्य मलिक, लक्ष्मी बिष्ट, इन्द्र कुमार अरोड़ा, निधि अरोड़ा, कृष्ण कुमार सेमवाल, विनोद रावत, चन्द्रकला काला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने में आत्मदाह करूंगी -विवाहिता का अल्टीमेटम
कैबिनेट मंत्री कैड़ा के जनता दरबार में 700 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण -अधिकारियों को सख्त निर्देश
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में सात दिवसीय योग शिविर का समापन -स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का दिया संदेश
उत्तराखंड…पेड़ से फंदे पर लटका मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव, पुलिस जांच में जुटी