ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में सात दिवसीय योग शिविर का समापन -स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का दिया संदेश

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में योग क्लब एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय योग जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चले इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान एनआईएस प्रमाणित राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी मोना सिंह तथा एनआईएस प्रमाणित राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक अंजू रानी ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का नियमित अभ्यास कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीसरी मंजिल तक सरिया ले जाते समय हुआ हादसा -हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

प्रतिदिन आयोजित प्रातः एवं सायंकालीन सत्रों में योग के वैज्ञानिक महत्व, तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता, शारीरिक लचीलापन और समग्र स्वास्थ्य से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा माइंडफुलनेस तकनीकों का अभ्यास कर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एसयूडब्ल्यूजे देहरादून जिला इकाई ने ली शपथ --निष्पक्ष पत्रकारिता का लिया संकल्प

समापन समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक सोच, अनुशासित जीवनशैली और व्यक्तित्व विकास को भी प्रोत्साहित करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...लघुशंका के दौरान फिसला युवक, गहरी खाई में गिरा -एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए नियमित योगाभ्यास जारी रखने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे परिसर में स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119