कैबिनेट मंत्री कैड़ा के जनता दरबार में 700 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण -अधिकारियों को सख्त निर्देश
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। मंत्री ने बताया कि 700 से अधिक मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को दोटूक शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, डीडीओ नैनीताल, एसडीएम धारी, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव सहित बिजली, जल संस्थान और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर
uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद
uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण