उत्तराखंड…रामनगर में बंद पानी के टैंक से मिला मानव कंकाल -छह माह पुराना होने की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। ग्राम सभा अमोठा-पाटकोट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद पड़े पानी के टैंक से मानव कंकाल बरामद होने की सूचना पुलिस को मिली। ग्राम प्रधान जगदीश चन्द्र ने मामले की जानकारी रामनगर कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि बरामद कंकाल करीब छह माह पुराना हो सकता है। बंद पड़े टैंक में मानव अवशेष मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक गणेश जोशी को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपलिंग कराई जाएगी। वैज्ञानिक जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कंकाल किस व्यक्ति का है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र से किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना तो नहीं थी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सामने आई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119