उत्तराखंड…बिना सत्यापन फेरी लगाने पहुंचे दो युवक –पुलिस ने वाहन किया सीज

खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में पुलिस ने बिना सत्यापन निजी वाहन से कंबल, रजाई और गद्दे बेचने के लिए फेरी कर रहे दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका वाहन सीज कर दिया।

थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चेक पोस्ट के पास एक निजी वाहन को रोककर उसकी जांच की। अभियान में उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, हेड कांस्टेबल संजय कुमार तथा होमगार्ड गोविंद कुमार शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

जांच के दौरान वाहन में सवार मोहम्मद राजा और मोहम्मद जावेद, निवासी जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), निजी वाहन ग्रैंड आई10 (एचपी-39E-1188) से ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल, रजाई और गद्दे बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनसे पहचान, सत्यापन और व्यावसायिक गतिविधि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनों कोई वैध सत्यापन अथवा जरूरी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

जांच में निजी वाहन का व्यावसायिक उपयोग किए जाने और आवश्यक नियमों का पालन न पाए जाने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया तथा नियमानुसार कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य कराएं। यदि कोई व्यक्ति बिना सत्यापन के फेरी करता हुआ दिखाई दे या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119